सदर थाना पुलिस ने प्रतापनगर से चोरी हुई 3 लाख रुपये कीमत की KTM ड्यूक 390 बरामद कर आरोपी सुनिल मीणा को गिरफ्तार किया। एसपी धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, 17 मई को लाभचंद तिवारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज हुआ था। एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी सहायता से आरोपी को गिरफ्तार किया है।