मड़िहान: थाना मड़िहान पुलिस द्वारा कार में लदा 290 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद के मामले में पुलिस का आया बयान
मड़िहान के कलवारी बाजार में उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा चेकिंग के दौरान अचानक एक फोर व्हीलर कार तेजी से कलवारी बाजार से क्रॉस करते हुए घोरावल तरफ जा रही थी। संदेह होने पर पुलिस द्वारा पीछा किया गया। पीछा करने के दौरान बरदहवा पुलिया परकार टकरा गई। कार में सवार दो लोग भाग निकले। पीछा कर रही पुलिस ने कार से 290 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।