मड़िहान: राजगढ़ थाने के भीटी गांव में जलती आग में वृद्ध महिला आग में गिरने से झुलसी इलाज के दौरान मिर्जापुर रेफर
भीटी गांव की 70 वर्षी अमरावती अपनी 11 साल की नतनी के साथ भवानीपुर जंगल के पास पाही पर रहती है। शुक्रवार की रात ठंड लगने की वजह से आग जलाकर चारपाई के पास रखकर सो गई। रात में चारपाई पर से आग में गिरने से झुलस गई। परिजनों द्वारा राजगढ़ अस्पताल में लाया गया। जहां इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर। डॉक्टरों ने मिर्जापुर के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।