मड़िहान: राजगढ़ ब्लाक के कंपोजिट एवं कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के परिसर में भरा पानी छात्र-छात्राओं को हो रही है परेशानी
बताते चले की पानी भर जाने से रात्रि में प्रवास करने वाली छात्राओं को मच्छर के आतंक से काफी परेशान होना पड़ रहा है। इस समस्या को हल करने के लिए प्रधानाध्यापक द्वारा कई बार तहसील दिवस एवं जिले स्तर पर प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके कारण समस्याएं बनी है। स्कूल की स्थिति यह है कि पूरा फील्ड पानी से भर गया है।