मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव में जहरीले जंतु के काटने से किसान की हुई मौत
देवपुरा गांव निवासी 58 वर्षी राम जियावन रविवार को 11:00 बजे घर से खेत पर घास काटने के लिए गए थे। इस दौरान जहरीला जंतु उन्हें डस लिया किसान समझ नहीं पाया। घर वापस आकर नहाने व भोजन करने के बाद। घर के बाहर बैठे थे अचानक उनके मुंह से झाग निकलने लगा और बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।