मड़िहान: मड़िहान के भदरहवा नाले के पास हुंडई कार अज्ञात वाहन से टकराकर हुई क्षतिग्रस्त, कार में मिला अवैध शराब का जखीरा
बताते चलें की हुंडई कार पर दिल्ली आरटीओ का नंबर दर्ज है। वाहनों की जोरदार टक्कर से हुंडई कार का अगला चक्का टूट गया। कार का चक्का टूटने से कार ड्राइवर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। लावारिस कार के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने। कार की तलाशी ली तो कार में अवैध 290 बोतले शराब की बरामद हुई। पुलिस ने शराब और कार को कब्जे में लिया।