मड़िहान: राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के दौरान महिला की हुई मौत चिकित्सक पर परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
करमा थाना क्षेत्र की सिरविट गांव की 55 वर्षीय जोखनी देवी की शुक्रवार की रात अचानक तबीयत खराब हो गई। सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजनों ने महिला की हालत बिगड़ते देख राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने महिला का उपचार किया। उपचार के दौरान बाहर की दवा लिखी गई। पति हरकेश का आरोप है कि बाहर की दवा देते ही पत्नी की मौत हो गई।