लखीसराय: दोकड़िया मोड़ सहित जिले के तीन जगहों से उत्पाद पुलिस ने दो शराब तस्करों एवं एक शराबी को किया गिरफ्तार
उत्पाद थाना की पुलिस ने किउल थाना क्षेत्र के दोकड़िया मोड़ से सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता निवासी पंचानंद कुमार यादव को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है.इधर विद्यापीठ से 10 लीटर महुआ शराब के साथ बसमतिया निवासी अनंत यादव को तथा किउल थाना क्षेत्र के वृंदावन से 8 लीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के छोटू राम की पत्नी सविता देवी को गिरफ्तार किया गया.