लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव स्थित मां चंडिका के वार्षिक उत्सव पर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा
नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर गांव स्थित मां चंडिका देवी स्थान के वार्षिक उत्सव को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।कलश शोभायात्रा में हाथी घोड़े एवं डीजे के भक्तिमय धुनों पर गढ़ी बिशनपुर गांव से होते हुए501 कुंवारी कन्याओं के द्वारा झूमते नाचते गाते हुए किऊल स्थित दुर्गा मंदिर से होते हुए चंडिका स्थान पर समापन किया गया।