लखीसराय: लखीसराय सदर अस्पताल का एसडीएम ने किया निरीक्षण खामियां मिलने के बाद दिए कई दिशा निर्देश
लखीसराय जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार एसडीएम ने स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर वहां मौजूद मरीजों से व्यवस्था का हाल जाना तथा स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।शनिवार को एसडीएम चंदन कुमार आकस्मिक रूप से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बातचीत की और उनसे जानकारी ली कि उन्हें दवाई मिल रही है या नहीं।