लखीसराय: जिले के लाल पहाड़ी में चल रहे विकास कार्यों का संवेदक के द्वारा किया गया निरीक्षण
लखीसराय, जिले के बौद्ध स्थल लाली पहाड़ी में हो रहा दो करोड़ 47 लाख की योजना से विकास को लेकर संवेदक के द्वारा लाली पहाड़ी पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया गया है। सबसे पहले लाली पहाड़ी के पास खुदाई स्थल की घेराबंदी और सफाई कराई जा रही है। जिसके बाद उत्तरी दिशा में रखा पांच फीट तक खुदाई कर मिट्टी निकाला जा रहा है।