कुंडा: कुंडा इलाके के वाजिदपुर में दबंग पड़ोसियों पर ताला तोड़कर चोरी करने का आरोप, शिकायत दर्ज
कुंडा इलाके के वाजिदपुर निवासिनी आरती ने सीओ कुंडा को गुरुवार दोपहर 2 बजे शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया कि दबंग पड़ोसियों ने जमीनी विवाद के चलते 1 जुलाई को उनकी दुकान और घर का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान उठा ले गए। विरोश करने पर जान से मारने की धमकी दिया। पीड़िता ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।