मुहर्रम चांद की आठ की रात को
मौहल्ला कुचीलपुरान में लगा अखाड़े का दंगल
बीकानेर। मौहल्ला कुचीलपुरान अखाड़ा कमेटी द्वारा मोहर्रम चांद महिने की आठ तारीख बुधवार की रात्रि को मोहल्ला कुचीलपुरान ताजिया चौक स्थित कर्बला वाले शहीद हज़रत इमाम अलैहिस्सलाम की याद में सालाना अखाड़े का दंगल आयोजित किया गया। गुरुवार को कुचीलपुरा अखाड़े के अहमद अली ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहर्रम अखाड़ा कमेटी शहर के लाइसेंस शुद्दा 13 अखाड़ों के खलीफा, उस्ताद, शागिर्दों एवं हजारों की तादाद में अकीदतमंदो ने अखाड़े में भाग लिया।
इस दौरान तलवार, बनेठी,लकड़ी, ढाल, रस्सी एवं अन्य खेलों पर करतब दिखाए गए।
ये अखाड़ा कुचीलपुरा उस्ताद महरूम गफ्फार साहब की याद में लगाया गया। जिसमें मोहल्ला कुचीलपुरान के मौलवी हाजी रेहमत अली की सदारत रही। खलीफा आशिक हुसैन सर्वा, खलीफा अहमद अली गोरी,खलीफा आमीन बैंस, खलीफा हसन अली,खलीफा अनवर अली सर्वा शागिर्द सलीम खान गौरान, अहमद अली भाटी आदि मौजूद रहे।
अन्य अखाड़ों के उस्ताद जिनमें मुजफ़्फ़र अली अंसारी, बुंदू खां,राजू जी, यासिन अली छींपा, चांद मोहम्मद पींजारा,इस्माइल छींपा, सैय्यद अब्दुल माजीद, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद हुसैन, हैदर अली, नजीमुद्दीन, आता हुसैन कादरी,अफरीदी पठान, शाकिर हुसैन शामिल थे। अखाड़े का मंच संचालन डॉ शब्बीर पंवार एवं मोहम्मद आरिफ अंसारी ने किया।
इस दौरान अखाड़े में खेलने के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का भी सहयोग रहा। कमेटी द्वारा अखाड़े में आए सभी खलीफाओं, उस्तादों, शागिर्दों एवं मेहमानों का माला पहनाकर हौसला अफजाई की गई। खेल के अंत में कमेटी द्वारा कर्बला के प्रतिक चिन्ह से बने मोमेंटो दिये गये।