Public App Logo
Jansamasya
Viralreels
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
image
image

लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष देश की अमूल्य धरोहर, नई पीढ़ी को आपातकाल का सच जानना जरूरी, कांग्रेस आपातकाल के पाप से कभी मुक्त नहीं हो सकती : ओंकार सिंह लखावत आपातकाल का इतिहास लोकतंत्र की रक्षा का सबसे बड़ा सबक है : सुमन छाजेड़ लोकतंत्र सेनानियों का त्याग हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है : श्याम पंचारिया बीकानेर। भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में "आपातकाल : संविधान की हत्या" विषयक कार्यक्रम भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) का सम्मान किया गया तथा आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया। मुख्य वक्ता राजस्थान सरकार में राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं संवर्धन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव को लेकर उठे विवाद और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी जनआंदोलन से घबराकर आपातकाल लागू किया गया। इस दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए, न्यायालय जाने के अधिकार तक सीमित कर दिए गए तथा विपक्षी नेताओं और हजारों लोकतंत्र सेनानियों को मीसा के तहत जेलों में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी सहित अनेक विपक्षी नेताओं को भी जेल में बंद किया गया। लखावत ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल की सच्चाई नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बीकानेर की धरती से कहना चाहते हैं कि कांग्रेस आपातकाल जैसे लोकतंत्र-विरोधी कृत्य के लिए इतिहास के सामने कभी मुक्त नहीं हो सकती। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि आपातकाल का इतिहास केवल एक घटना नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का सबसे बड़ा सबक है। प्रत्येक कार्यकर्ता और युवा पीढ़ी को उस दौर की वास्तविकता से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि भविष्य में लोकतांत्रिक मूल्यों पर किसी भी प्रकार का आघात न हो। डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों का त्याग और संघर्ष हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमें सदैव सजग, संगठित एवं समर्पित रहना होगा। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में मंच पर बैठे मूलचंद सोलंकी, ब्रह्मानंद गहलोत, वीरेंद्र सिंह यादव, आशुतोष रावल, श्रीदत्त दवे, सोहन सिंह सोढ़ा, नारायण सिंह यादव, दाऊलाल गहलोत, ललित प्रसाद रंगा, अशोक कुमार व्यास, नर्बदाशंकर आचार्य सहित मीसाबंदियों ने भी आपातकाल के दौरान के अपने अनुभव साझा करते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं संयोजक अशोक प्रजापत ने किया। कार्यक्रम में सह संयोजक दिनेश सांखला, राहुल पारीक, नर्सिंग सेवग, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जालम सिंह भाटी, सत्यप्रकाश आचार्य, कुम्भाराम सिद्ध, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, भवानी पाइवाल, भंवरलाल जांगिड़, रमजान अब्बासी, नारायण चोपड़ा, जिला महामंत्री कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाडला, दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकना, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, भूपेंद्र शर्मा, मोतीलाल हर्ष, सोहन प्रजापत, हेमनाथ जाखड़, मोहन ढाल, जिला मंत्री सुनीता हटीला, सुमन कंवर शेखावत, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, किशन चौधरी, तरुण स्वामी, विनोद करोल, रामचंद्र सोनी, राजाराम ओझा, मनमोहन सिंह, अशोक मारु, पवन स्वामी, सुशील आचार्य, सुरेंद्र स्वामी, निशा लिम्बा, जोगेंद्र शर्मा, दुष्यंत तंवर, चैन सिंह, मोर्चा अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, राजाराम सिंगड़, सुभाष वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य, विशाल गोलछा, धर्मपाल डूडी, दिनेश चौहान, प्रेम गहलोत, कपिल शर्मा, प्रकाश नाथ, शुभकरण विश्नोई, दीनदयाल भाटी, चोरूलाल मेघवाल, महेंद्र सिंह, प्रशांत विश्नोई, डूंगर सैन, पवन राठी, श्रीराम बिश्नोई, सुभाष खीचड़, राधेश्याम दर्जी, अनिल शुक्ला, श्याम चौधरी, सांगीलाल गहलोत, दीपक यादव, भारती अरोड़ा, सरोज प्रजापत, इंदु वर्मा, अनु सुथार, गजेंद्र भाटी, अंकित तंवर, निशांत गौड़, हिमांशु टाक, दिनेश भटनागर, हरीश भोजक, कविता शर्मा, हुलास भाटी, हरिकांत शर्मा, अरुण सोलंकी, गिरिराज चारण सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bikaner, Bikaner | Jun 25, 2026

MORE NEWS

1100 किलो तरबूज 201 किलो ताजा घिया की सेवा -टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा
बीकानेर 25 जून 2026 निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर छोटी काशी बीकानेर में शीतल जल समेत अनेक प्रकार की श्रद्धालु भक्तजनों के लिए सैकड़ो स्थान पर अपनी अपनी श्रद्धा भक्ति अनुसार सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन लगातार पिछले 10 से 15 वर्षों से बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में ताजा ठंडा तरबूज की सेवा श्रमिक वर्ग एवं नेशनल हाईवे पर निकलने वाले आमजन के लिए सेवा दे रहा है। 
हर वर्ष की तरह टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन सदस्यों द्वारा सुबह 9:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया टीम के सदस्य बीछवाल उद्योग संघ के पदाधिकारी उद्योगपति सभी ने सेवा कार्यक्रम में भाग लिया। 
सेवा कार्यक्रम में वरिष्ठ उद्योगपति सतपाल कंसल हर्ष कंसल सुनील कंसल पंकज कंसल पवन चांडक चंद्रशेखर राजपुरोहित हरदेव सोनी बलदेव सोनी कुणाल मित्तल प्रकाश सामसुखा  गोविंद चौधरी भाम्बु न

1100 किलो तरबूज 201 किलो ताजा घिया की सेवा -टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा बीकानेर 25 जून 2026 निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर छोटी काशी बीकानेर में शीतल जल समेत अनेक प्रकार की श्रद्धालु भक्तजनों के लिए सैकड़ो स्थान पर अपनी अपनी श्रद्धा भक्ति अनुसार सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन लगातार पिछले 10 से 15 वर्षों से बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में ताजा ठंडा तरबूज की सेवा श्रमिक वर्ग एवं नेशनल हाईवे पर निकलने वाले आमजन के लिए सेवा दे रहा है। हर वर्ष की तरह टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन सदस्यों द्वारा सुबह 9:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया टीम के सदस्य बीछवाल उद्योग संघ के पदाधिकारी उद्योगपति सभी ने सेवा कार्यक्रम में भाग लिया। सेवा कार्यक्रम में वरिष्ठ उद्योगपति सतपाल कंसल हर्ष कंसल सुनील कंसल पंकज कंसल पवन चांडक चंद्रशेखर राजपुरोहित हरदेव सोनी बलदेव सोनी कुणाल मित्तल प्रकाश सामसुखा गोविंद चौधरी भाम्बु न

Bikaner, Bikaner | Jun 25, 2026

मुहर्रम चांद की आठ की रात को 
मौहल्ला कुचीलपुरान में लगा अखाड़े का दंगल 

बीकानेर। मौहल्ला कुचीलपुरान अखाड़ा कमेटी द्वारा मोहर्रम चांद महिने की आठ तारीख बुधवार की रात्रि को मोहल्ला कुचीलपुरान ताजिया चौक स्थित कर्बला वाले शहीद हज़रत इमाम अलैहिस्सलाम की याद में सालाना अखाड़े का दंगल आयोजित किया गया। गुरुवार को कुचीलपुरा अखाड़े के अहमद अली ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहर्रम अखाड़ा कमेटी शहर के लाइसेंस शुद्दा 13 अखाड़ों के खलीफा, उस्ताद, शागिर्दों एवं हजारों की तादाद में अकीदतमंदो ने अखाड़े में भाग लिया। 
इस दौरान तलवार, बनेठी,लकड़ी, ढाल, रस्सी एवं अन्य खेलों पर करतब दिखाए गए।
 ये अखाड़ा कुचीलपुरा उस्ताद महरूम गफ्फार साहब की याद में लगाया गया। जिसमें मोहल्ला कुचीलपुरान के मौलवी हाजी रेहमत अली की सदारत रही। खलीफा आशिक हुसैन सर्वा,  खलीफा अहमद अली गोरी,खलीफा आमीन बैंस, खलीफा हसन अली,खलीफा अनवर अली सर्वा शागिर्द सलीम खान गौरान, अहमद अली भाटी आदि मौजूद रहे। 
अन्य अखाड़ों के उस्ताद जिनमें मुजफ़्फ़र अली अंसारी, बुंदू खां,राजू जी, यासिन अली छींपा, चांद मोहम्मद पींजारा,इस्माइल छींपा, सैय्यद अब्दुल माजीद, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद हुसैन, हैदर अली, नजीमुद्दीन, आता हुसैन कादरी,अफरीदी पठान, शाकिर हुसैन शामिल थे। अखाड़े का मंच संचालन डॉ शब्बीर पंवार एवं मोहम्मद आरिफ अंसारी ने किया।
इस दौरान अखाड़े  में खेलने के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का भी सहयोग रहा। कमेटी द्वारा  अखाड़े में आए सभी खलीफाओं, उस्तादों,  शागिर्दों एवं मेहमानों का माला पहनाकर हौसला अफजाई की गई। खेल के अंत में कमेटी द्वारा कर्बला के प्रतिक चिन्ह से बने मोमेंटो दिये गये।

मुहर्रम चांद की आठ की रात को मौहल्ला कुचीलपुरान में लगा अखाड़े का दंगल बीकानेर। मौहल्ला कुचीलपुरान अखाड़ा कमेटी द्वारा मोहर्रम चांद महिने की आठ तारीख बुधवार की रात्रि को मोहल्ला कुचीलपुरान ताजिया चौक स्थित कर्बला वाले शहीद हज़रत इमाम अलैहिस्सलाम की याद में सालाना अखाड़े का दंगल आयोजित किया गया। गुरुवार को कुचीलपुरा अखाड़े के अहमद अली ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहर्रम अखाड़ा कमेटी शहर के लाइसेंस शुद्दा 13 अखाड़ों के खलीफा, उस्ताद, शागिर्दों एवं हजारों की तादाद में अकीदतमंदो ने अखाड़े में भाग लिया। इस दौरान तलवार, बनेठी,लकड़ी, ढाल, रस्सी एवं अन्य खेलों पर करतब दिखाए गए। ये अखाड़ा कुचीलपुरा उस्ताद महरूम गफ्फार साहब की याद में लगाया गया। जिसमें मोहल्ला कुचीलपुरान के मौलवी हाजी रेहमत अली की सदारत रही। खलीफा आशिक हुसैन सर्वा, खलीफा अहमद अली गोरी,खलीफा आमीन बैंस, खलीफा हसन अली,खलीफा अनवर अली सर्वा शागिर्द सलीम खान गौरान, अहमद अली भाटी आदि मौजूद रहे। अन्य अखाड़ों के उस्ताद जिनमें मुजफ़्फ़र अली अंसारी, बुंदू खां,राजू जी, यासिन अली छींपा, चांद मोहम्मद पींजारा,इस्माइल छींपा, सैय्यद अब्दुल माजीद, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद हुसैन, हैदर अली, नजीमुद्दीन, आता हुसैन कादरी,अफरीदी पठान, शाकिर हुसैन शामिल थे। अखाड़े का मंच संचालन डॉ शब्बीर पंवार एवं मोहम्मद आरिफ अंसारी ने किया। इस दौरान अखाड़े में खेलने के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का भी सहयोग रहा। कमेटी द्वारा अखाड़े में आए सभी खलीफाओं, उस्तादों, शागिर्दों एवं मेहमानों का माला पहनाकर हौसला अफजाई की गई। खेल के अंत में कमेटी द्वारा कर्बला के प्रतिक चिन्ह से बने मोमेंटो दिये गये।

Bikaner, Bikaner | Jun 25, 2026

निर्जला एकादशी पर लगाई गई 201 लिटर ठंडाई दूध शरबत की छबील- श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति

निर्जला एकादशी पर लगाई गई 201 लिटर ठंडाई दूध शरबत की छबील- श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति

Bikaner, Bikaner | Jun 25, 2026

सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने के बाद, 
युवक लापता

 बीकानेर। बीकानेर जिले के छतरगढ़ तहसील में एक युवक लापता होने की सूचना है  बताया जा रहा है कि छतरगढ़ से जा रही आईजीएनपी नहर में गिरने की आशंका है।पुलिस-प्रशासन मौके पर, 
465 आरडी निवासी गौरव सोनी की कार, कपड़े व सामान नहर किनारे मिले, 
आईजीएनपी नहर की आरडी 399 के पास की बताई जा रही है घटना, 
वीडियो में 6 लोगों पर लगाए गए गंभीर आरोप, 
सूचना मिलते ही छतरगढ पुलिस टीम पहुंची मौके पर, 
नहर व आसपास के क्षेत्र में चलाया जा रहा सर्च अभियान, 
युवक की तलाश में जुटी पुलिस, हर पहलू से जांच जारी, 
घटना से क्षेत्र में बढ़ी चिंता, लोगों की नजरें पुलिस कार्रवाई पर, 
फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं, तलाश अभियान लगातार जारी, 
छतरगढ थाना क्षेत्र के आईजीएनपी नहर की आरडी 399 की है घटना।

सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने के बाद, युवक लापता बीकानेर। बीकानेर जिले के छतरगढ़ तहसील में एक युवक लापता होने की सूचना है बताया जा रहा है कि छतरगढ़ से जा रही आईजीएनपी नहर में गिरने की आशंका है।पुलिस-प्रशासन मौके पर, 465 आरडी निवासी गौरव सोनी की कार, कपड़े व सामान नहर किनारे मिले, आईजीएनपी नहर की आरडी 399 के पास की बताई जा रही है घटना, वीडियो में 6 लोगों पर लगाए गए गंभीर आरोप, सूचना मिलते ही छतरगढ पुलिस टीम पहुंची मौके पर, नहर व आसपास के क्षेत्र में चलाया जा रहा सर्च अभियान, युवक की तलाश में जुटी पुलिस, हर पहलू से जांच जारी, घटना से क्षेत्र में बढ़ी चिंता, लोगों की नजरें पुलिस कार्रवाई पर, फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं, तलाश अभियान लगातार जारी, छतरगढ थाना क्षेत्र के आईजीएनपी नहर की आरडी 399 की है घटना।

Bikaner, Bikaner | Jun 25, 2026