सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने के बाद,
युवक लापता
बीकानेर। बीकानेर जिले के छतरगढ़ तहसील में एक युवक लापता होने की सूचना है बताया जा रहा है कि छतरगढ़ से जा रही आईजीएनपी नहर में गिरने की आशंका है।पुलिस-प्रशासन मौके पर,
465 आरडी निवासी गौरव सोनी की कार, कपड़े व सामान नहर किनारे मिले,
आईजीएनपी नहर की आरडी 399 के पास की बताई जा रही है घटना,
वीडियो में 6 लोगों पर लगाए गए गंभीर आरोप,
सूचना मिलते ही छतरगढ पुलिस टीम पहुंची मौके पर,
नहर व आसपास के क्षेत्र में चलाया जा रहा सर्च अभियान,
युवक की तलाश में जुटी पुलिस, हर पहलू से जांच जारी,
घटना से क्षेत्र में बढ़ी चिंता, लोगों की नजरें पुलिस कार्रवाई पर,
फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं, तलाश अभियान लगातार जारी,
छतरगढ थाना क्षेत्र के आईजीएनपी नहर की आरडी 399 की है घटना।