घाटमपुर: बिधनू में करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बिधनू। थाना क्षेत्र के जामू गांव में रविवार शाम कूलर ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय सूरज सिंह पुत्र स्वर्गीय बिहारी सिंह की मौत हो गई। परिजन उन्हें तत्काल बिधनू सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूरज प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते थे और परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे।