कर्वी: मानिकपुर सतना मुख्य मार्ग में छेरिहा के पास बुलेट और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवार एक की मौत, दो घायल
मानिकपुर सतना मार्ग में छेरिहा के पास गुरुवार की रात्रि 10:30 बजे बुलेट और बाइक की हुई टक्कर में बाइक सवार रामकुमार पुत्र केदार नि०छेरिहा खुर्द की मौत हो गई।रामकुमार गोपीपुर से छेरिहा जा रहा था,तभी छेरिहा के पास यह हादसा हो गया।वहीं पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे शव का जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है। वहीं बुलेट सवार दोनों युवक भी घायल हुए है।