सुनेल: सांगरिया में सर्पदंश से छात्रा की मौत के मामले में ग्रामीणों ने 5 घंटे तक विद्यालय के सामने शव रखकर किया धरना प्रदर्शन
सुनेल क्षेत्र के सांगरिया के राजकीय विद्यालय में शुक्रवार को एसयूपीडब्लू शिविर में साफ सफाई करते समय एक छात्रा को सांप के डंसने से मौत हो गई थी।जिसको लेकर शनिवार को ग्रामीण व परिजनों ने सुबह 10 बजे से स्टाफ को बर्खास्त करने एवं मुआवजे की मांग को लेकर विद्यालय के सामने शव रखकर धरना प्रदर्शन किया।एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।