सुनेल: मगीसपुर और मोड़ी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
ताल्लुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट) पिड़ावा अमितेश कुमारी के मार्गदर्शन में शुक्रवार दोपहर 12 बजे बाद मगीसपुर व मोड़ी में विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।जिसमे नालसा सीनियर सिटीजन योजना व नालसा तस्करी एवं वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाओं आदि योजनाओ के बारे में लोगों को जागरूक किया।