नावकोठी: नावकोठी के राकेश कुमार का बैंक से बिना कोई सूचना के निकल गया दो लाख रूपये, थाने के पुलिस से न्याय की लगाई गुहार
स्थानीय पंचायत नावकोठी के राकेश कुमार का बैंक से बिना कोई सूचना के दो लाख रुपए निकासी का मामला प्रकाश में आया है। इस सिलसिले में उन्होंने बताया कि इंडियन बैंक शाखा कचहरी रोड बेगूसराय के खाते से 27 जुलाई को दो लाख रुपए निकासी की गयी है। एसपी बेगूसराय नगर थाना एवं नावकोठी के पुलिस से जांच पड़ताल करने की मांग की है।