नावकोठी: पहसारा पूर्वी पंचायत के पीरनगर से 7 माह से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पहसारा पूर्वी पंचायत के पीरनगर से नावकोठी पुलिस ने 7 माह से फरार चल रहे हैं एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि दिसंबर 2023 में पीरनगर के मकेश्वर महतो ने खेत में जहरीले पदार्थ छिड़ककर फसल नुकसान करने का आरोप अमरजीत कुमार पर लगाया गया था। पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।