नावकोठी: हसनपुर बागर में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी
नावकोठी थाना के हसनपुर बागर में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई,जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया। जख्मी सहदेव यादव है। उसने अपने पड़ोसी मनोहर यादव चंदन कुमार मीना देवी सहित अन्य 6 पर गाली गलौज करने मारपीट करने तथा नगदी छीनने का आरोप लगाकर नावकोठी थाना में कांड अंकित कराया है।