नावकोठी: डफरपुर पंचायत के वृंदावन से शादीशुदा महिला तीन दिनों से लापता, मां ने थाना में अपहरण का मामला कराया दर्ज
डफरपुर पंचायत के वृंदावन से एक शादीशुदा महिला तीन दिनों से लापता है। इस सिलसिले में महिला की मां ने थाना में अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए मामला दर्ज कराई है। उसने बताया है कि उसकी पुत्री की शादी 8 वर्ष पूर्व नगर थाना के बिशनपुर में हुआ था। उसके दो संतान भी है, पिछले 30 जून को मायके आई थी। अचानक रविवार के दोपहर के बाद से घर से लापता हो गई है।