नावकोठी: नावकोठी पंचायत से कांवरियों के को हरी झंडी दिखाकर देवघर के लिए किया गया रवाना, मुखिया सहित 95 कांवरिया जत्था में शामिल
नावकोठी पंचायत से 95 कांवरियों के जत्था को पंचायत के जानेमाने चिकित्सकों के हाथों हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसका नेतृत्व मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने किया।इससे पूर्व पंचायत के एपीएस दुर्गा मंदिर,चांदनी चौक दुर्गा मंदिर,पुरानी दुर्गा मंदिर,सती स्थान में पूजा अर्चना के बाद काली मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद लेकर देवघर के लिए रवाना हुआ।