नावकोठी: नावकोठी के काली मंदिर परिसर में लगभग ₹10 लाख के योजनाओं का हुआ शिलान्यास और लोकार्पण, गणमान्य लोग रहे मौजूद
नावकोठी काली मंदिर के परिसर में लगभग 10 लख रुपए की लागत से एक योजना का लोकार्पण तथा दूसरे योजना का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि दोनों योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन पंचायत के चिकित्सक के हाथों करना गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि पंचायत के विकास के लिए मैं कृत संकल्पित हूं।