लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र में अशोक धाम मंदिर ट्रस्ट ने भाजपा प्रदेश मंत्री को किया सम्मानित
लखीसराय। बीजेपी प्रदेश मंत्री संतोष रंजन अपने एक दिवसीय दौरे के तहत गुरुवार को लखीसराय पहुंचे। जहां उन्होंने अशोक धाम मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से गुरुवार की पूर्वाह्न 10:30 पर डॉ प्रवीण कुमार सिंहा ने प्रदेश मंत्री संतोष रंजन को चादर बुके एवं अशोक धाम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।