पाली जिले के सबसे बड़े बांगड़ हॉस्पिटल में चिकित्सा सुविधाएं बेहतर हो रही हैं लेकिन चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। मोबाइल के बाद अब चोर जूते-चप्पल तक चुरा रहे हैं। ऐसे में हॉस्पिटल की साख खराब हो रही है। यह स्थिति तब है जब हॉस्पिटल परिसर में 85 CCTV कैमरे और 52 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इन पर सालाना लाखों का बजट खर्च होता है।