यमुनानगर में पांचवें दिन पूजी गईं मां स्कंदमाता, पंडालों में उमड़ी भक्तों की भीड़
यमुनानगर / प्रयागराज। शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन रविवार को यमुनानगर क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
क्षेत्र के घर-घर और दुर्गा पूजा पंडालों में मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही पंडालों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे दिन जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे।
#navratri
Allahabad, Allahabad | Oct 15, 2026