#कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर
बड़े हनुमान जी का हुआ भव्य पुष्प श्रृंगार!
#गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार दिनांक 24 नवंबर 2026 दिन मंगलवार खबर अपडेट!
#प्रयागराज। कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन पर्व पर मंगलवार, 24 नवंबर को संगम नगरी प्रयागराज के बंधवा स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर बड़े हनुमान जी का विभिन्न प्रकार के सुगंधित एवं रंग-बिरंगे फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया।
#मंदिर के महंत बलबीर गिरी महाराज ने अपने सानिध्य में हनुमान जी का विशेष पुष्प श्रृंगार कराया। श्रृंगार के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से मंगल आरती की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।
#आरती के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और बजरंगबली के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के संयोग पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं में हनुमान जी के दर्शन और पूजन को लेकर उत्साह देखने को मिला।
#फूलों से सजे बजरंगबली के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल बना रहा।
#Prayagraj #BadeHanumanJi #HanumanJi #KartikPurnima #DevDeepawali #PrayagrajNews #SangamNagari #HanumanMandir #ReligiousNews #UttarPradesh