कामडारा: नौ वर्षीय पांचवी की छात्रा हुई गर्भवती, रिम्स रेफर; तीन आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
Kamdara, Gumla | Oct 1, 2026 कामडारा थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाली पांचवीं कक्षा की नौ वर्षीय छात्रा के यौन शोषण का मामला सामने आया है। छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर विद्यालय में मध्याह्न भोजन के दौरान छात्रा अचानक उल्टी करने लगी और अचेत हो गई।