घाटशिला: ग्रामीण एसपी ने मऊभंडार ओपी का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निपटान के निर्देश दिए
पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने मंगलवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे मऊभंडार ओपी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने अभिलेखों की गहनता से जांच करते हुए लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। निरीक्षण से पूर्व गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। उन्होंने जवानों की वर्दी, जूता, परेड एवं अन्य बिंदूओं की बारीकी से जांच किया।