Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
DPROPurnea
#cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar
| Oct 31, 2026
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
MORE NEWS
#samrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Oct 31, 2026
करवाचौथ पर पत्नी के साथ आखिरी तस्वीर! कुछ घंटे बाद सौरा नदी में समा गई जिंदगी, उजड़ गया पूरा परिवार... #Purnea #PurniaNews #PurneaCentralNews #BiharNews #KarwaChauth #SauraRiver #CaptainPul #PurneaAccident #VinayKumar #BabluVishwas #SadNews #BreakingNews #PurneaPolice #biharbreakingnews
Purnia East, Purnia | Oct 30, 2026
#cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Oct 30, 2026
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की अपेक्षा के अनुरूप "सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान" के अंतर्गत प्रखंड बनमनखी, पंचयात- हारमुडी के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-75 का जीर्णोद्धार कराया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #SevaSankalpAbhiyan #purnea #Anganwari #SocialWelfareDepartment
Purnia, Bihar | Oct 30, 2026
🏥 राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, पूर्णिया – सीमांचल के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा की नई उम्मीद! 2023 में स्थापित इस कॉलेज को NMC से मान्यता मिली है और यहाँ 100 MBBS सीटें हैं। यह बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज से संबद्ध है। करीब 24 एकड़ के परिसर में बना यह संस्थान अब इस क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज और युवाओं को डॉक्टर बनने का अवसर दे रहा है। जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #purneamedicalcollege #GMCHPurnea #Purnea #Bihar #MBBS #HealthcareBihar
Purnia, Bihar | Oct 30, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति1748, दिनांक: 30 अक्टूबर, 2026, ================== जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का भव्य समापन, विभिन्न विधाओं के विजेता प्रतिभागी पुरस्कृत प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व:--- कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का दिनांक 30 अक्टूबर, 2026 को प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी, पूर्णिया में विधिवत समापन हुआ। उत्सव के दूसरे एवं अंतिम दिन विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें नुक्कड़ नाटक सहित अन्य विधाओं के प्रतिभागियों ने अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। युवा उत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में जिले के युवा कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के उपरांत निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार विभिन्न विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों/दलों का विवरण क्रमश:--------- 1. कविता प्रतियोगिता प्रथम स्थान: सिद्धि सिंह, जी.पी., पूर्णिया द्वितीय स्थान: प्रीति राज, पिंक सिटी, रामबाग तृतीय स्थान: आर्थी रानी, किलकारी बिहार बाल भवन 2. समूह लोकगीत प्रतियोगिता प्रथम स्थान: बिहार लोक सांस्कृतिक मंच द्वितीय स्थान: आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, पूर्णिया तृतीय स्थान: किलकारी बिहार बाल भवन 3. समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता प्रथम स्थान: किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया द्वितीय स्थान: नृत्यालय नृत्य अकादमी, पूर्णिया तृतीय स्थान: बिहार लोक सांस्कृतिक मंच, पूर्णिया 4. नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता प्रथम स्थान: किलकारी, पूर्णिया द्वितीय स्थान: +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बिशनपुर तृतीय स्थान: जिला स्कूल, पूर्णिया 5. चित्रकला प्रतियोगिता प्रथम स्थान: मो. अमन द्वितीय स्थान: राहत गुप्ता तृतीय स्थान: शुभम दास 6. हस्तशिल्प/हस्तकला प्रतियोगिता प्रथम स्थान: आदित्य कुमार द्वितीय स्थान: निशा प्रवीण तृतीय स्थान: श्रीजा कुमारी जिला स्तरीय युवा उत्सव की सभी विधाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी/दल जहानाबाद में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में पूर्णिया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे जिले की युवा प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर अपनी कला एवं सांस्कृतिक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Oct 30, 2026
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की अपेक्षा के अनुरूप "सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान" के अंतर्गत प्रखंड श्रीनगर, पंचयात- चनका के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-41 का जीर्णोद्धार कराया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #purnea #Anganwadi #SocialWelfareDepartment
Purnia, Bihar | Oct 30, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1746, दिनांक 30/10/2026, ================== जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में आज दिनांक- 30.10.2026 को भारत सरकार के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business) के तहत डिस्ट्रिक्ट बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (DBRAP) गाईडबुक के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में प्रज्ञान सभागार, समाहरणालय, पूर्णिया में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उद्योग विभाग, बिहार, पटना के परामर्शी श्री दिव्यांशु कुमार द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया गया कि डिस्ट्रिक्ट बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (DBRAP) 2025 का उद्देश्य जिला स्तर पर उद्योगों एवं निवेशकों को समयबद्ध एवं ऑनलाइन सेवाएँ उपलब्ध कराना है। उक्त कार्ययोजना के अंतर्गत जिला स्तर पर विभिन्न अनुमतियों एवं लाइसेंसों का समयबद्ध निष्पादन, निरीक्षण प्रणाली में सुधार, रोजगार एवं ऋण संबंधी सेवाओं तक सुगम पहुँच, भूमि एवं संपत्ति अभिलेखों का डिजिटलीकरण, संपत्ति पंजीकरण सेवाओं में सुधार तथा प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया है। DBRAP के अंतर्गत कुल 154 सुधार संबंधी कार्य जिला स्तर पर किए जाने हैं। महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया द्वारा बताया गया कि सभी 154 सेवाओं को नागरिकों एवं व्यवसायियों के लिए पारदर्शी तरीके से पूरी तरह ऑनलाईन और निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराया जाना है। जिला पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा जिला स्तर पर किये जाने वाली सभी 154 सुधार संबंधी कार्य पर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई एवं सभी को निदेशित किया गया कि उद्योग विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये Guidebook के अनुसार उनके विभाग द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे सेवाओं एवं अनुज्ञप्तियों से संबंधित वस्तुस्थिति को विहित प्रपत्र में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया को अविलंब उपलब्ध करायें ताकि जिला स्तर पर बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान तैयार किया जा सके। इस बैठक में उप विकास आयुक्त, पूर्णिया, अपर समाहर्त्ता (भूमि एवं राजस्व), अपर समाहर्त्ता (आपदा), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं सभी संबंधित विभागों यथा- परिवहन, कृषि, शिक्षा, मद्य निषेध, पंचायती राज, जिला नियोजन, अग्निशमन, नगर निगम आदि विभागों के पदाधिकारी उपस्थित हुए। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Oct 30, 2026