समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1746,
दिनांक 30/10/2026,
==================
जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में आज दिनांक- 30.10.2026 को भारत सरकार के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business) के तहत डिस्ट्रिक्ट बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (DBRAP) गाईडबुक के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में प्रज्ञान सभागार, समाहरणालय, पूर्णिया में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उद्योग विभाग, बिहार, पटना के परामर्शी श्री दिव्यांशु कुमार द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया गया कि डिस्ट्रिक्ट बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (DBRAP) 2025 का उद्देश्य जिला स्तर पर उद्योगों एवं निवेशकों को समयबद्ध एवं ऑनलाइन सेवाएँ उपलब्ध कराना है। उक्त कार्ययोजना के अंतर्गत जिला स्तर पर विभिन्न अनुमतियों एवं लाइसेंसों का समयबद्ध निष्पादन, निरीक्षण प्रणाली में सुधार, रोजगार एवं ऋण संबंधी सेवाओं तक सुगम पहुँच, भूमि एवं संपत्ति अभिलेखों का डिजिटलीकरण, संपत्ति पंजीकरण सेवाओं में सुधार तथा प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया है। DBRAP के अंतर्गत कुल 154 सुधार संबंधी कार्य जिला स्तर पर किए जाने हैं।
महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया द्वारा बताया गया कि सभी 154 सेवाओं को नागरिकों एवं व्यवसायियों के लिए पारदर्शी तरीके से पूरी तरह ऑनलाईन और निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराया जाना है।
जिला पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा जिला स्तर पर किये जाने वाली सभी 154 सुधार संबंधी कार्य पर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई एवं सभी को निदेशित किया गया कि उद्योग विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये Guidebook के अनुसार उनके विभाग द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे सेवाओं एवं अनुज्ञप्तियों से संबंधित वस्तुस्थिति को विहित प्रपत्र में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया को अविलंब उपलब्ध करायें ताकि जिला स्तर पर बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान तैयार किया जा सके।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त, पूर्णिया, अपर समाहर्त्ता (भूमि एवं राजस्व), अपर समाहर्त्ता (आपदा), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं सभी संबंधित विभागों यथा- परिवहन, कृषि, शिक्षा, मद्य निषेध, पंचायती राज, जिला नियोजन, अग्निशमन, नगर निगम आदि विभागों के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
3 views | Purnia, Bihar | Oct 30, 2026