समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति1748,
दिनांक: 30 अक्टूबर, 2026,
==================
जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का भव्य समापन, विभिन्न विधाओं के विजेता प्रतिभागी पुरस्कृत
प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व:---
कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का दिनांक 30 अक्टूबर, 2026 को प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी, पूर्णिया में विधिवत समापन हुआ।
उत्सव के दूसरे एवं अंतिम दिन विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें नुक्कड़ नाटक सहित अन्य विधाओं के प्रतिभागियों ने अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
युवा उत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में जिले के युवा कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताओं के उपरांत निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार विभिन्न विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों/दलों का विवरण क्रमश:---------
1. कविता प्रतियोगिता
प्रथम स्थान: सिद्धि सिंह, जी.पी., पूर्णिया
द्वितीय स्थान: प्रीति राज, पिंक सिटी, रामबाग
तृतीय स्थान: आर्थी रानी, किलकारी बिहार बाल भवन
2. समूह लोकगीत प्रतियोगिता
प्रथम स्थान: बिहार लोक सांस्कृतिक मंच
द्वितीय स्थान: आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, पूर्णिया
तृतीय स्थान: किलकारी बिहार बाल भवन
3. समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता
प्रथम स्थान: किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया
द्वितीय स्थान: नृत्यालय नृत्य अकादमी, पूर्णिया
तृतीय स्थान: बिहार लोक सांस्कृतिक मंच, पूर्णिया
4. नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता
प्रथम स्थान: किलकारी, पूर्णिया
द्वितीय स्थान: +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बिशनपुर
तृतीय स्थान: जिला स्कूल, पूर्णिया
5. चित्रकला प्रतियोगिता
प्रथम स्थान: मो. अमन
द्वितीय स्थान: राहत गुप्ता
तृतीय स्थान: शुभम दास
6. हस्तशिल्प/हस्तकला प्रतियोगिता
प्रथम स्थान: आदित्य कुमार
द्वितीय स्थान: निशा प्रवीण
तृतीय स्थान: श्रीजा कुमारी
जिला स्तरीय युवा उत्सव की सभी विधाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी/दल जहानाबाद में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में पूर्णिया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे जिले की युवा प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर अपनी कला एवं सांस्कृतिक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
1 views | Purnia, Bihar | Oct 30, 2026