कांके: झारखंड विधानसभा में बजट पेश करने से पहले सीएम से मिले वित्त मंत्री, बजट की कॉपी सौंपी
Kanke, Ranchi | Mar 3, 2025 झारखंड विधानसभा में सोमवार सुबह करीब 11 बजे बजट पेश करने से पहले सीएम हेमंत सोरेन से वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर मिले और इन्हें बजट की कॉपी सौंपी। इस दौरान वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के अलावा वित्त सचिव प्रशांत कुमार के अलावा कई अधिकारी मौजूद रहे। बता दे कि आज झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2025 26 का बजट पेश करेंगे।