कांके: मोरहाबादी मैदान में छठे झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह को प्रशासन ने दूसरे दिन रोक दिया
Kanke, Ranchi | Mar 3, 2025 मोरहाबादी मैदान में चल रहे छठे झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल को प्रशासन ने दूसरे दिन रविवार देर शाम करीब नौ बजे रोक दिया। प्रशासन का कहना था कि आयोजन को लेकर कोई अनुमति नहीं ली गयी थी। आयोजक ने आवेदन दिया था लेकिन उनको अनुमति प्रदान नहीं की गयी थी। उनका कहना था कि मोरहाबादी मैदान में आयोजन को लेकर फीस भी निर्धारित है जिसे जमा नहीं किया गया था।