कांके: झारखंड विधानसभा में बजट पर विधायक जयराम महतो की प्रतिक्रिया
Kanke, Ranchi | Mar 3, 2025 झारखंड विधानसभा में विधायक जयराम महतो ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे आज पेश होने वाले बजट पर प्रतिक्रिया दी है। विधायक जयराम महतो ने कहा कि आज बजट पेश होने के बाद पता चल जाएगा कि सरकार झारखंड वासियों को लेकर कितना गंभीर है। उन्होंने कहा कि बजट से हमें उम्मीद है कि इस बार रोजगार के सृजन ज्यादा होगा जैसा कि सरकार ने भी वादा किया था। युवा उम्मीद लगाकर बैठे हैं ।