कांके: राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बजट की कॉपी सौंपी
Kanke, Ranchi | Mar 3, 2025 राजभवन में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार सुबह करीब दस बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर बजट की कॉपी सौंपी। इस मौके पर राज्य के वित्त सचिव प्रशांत कुमार भी मौजूद रहे। बता दें कि आज झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2025 26 का बजट पेश करेंगे।