पैलानी: दोहतरा गांव का रहने वाला एक ग्रामीण पहुंचा कलेक्ट्रेट, 8 लोगों पर लगाया सुरक्षित जमीन में कब्जा करने का आरोप
Pailani, Banda | Aug 21, 2024 बांदा के चिल्ला क्षेत्र के दोहतरा गांव का रहने वाला एक अमित सिंह नाम का ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां पर इसने अपने गांव के रहने वाले 8 लोगों के द्वारा कुम्हारो के लिए सुरक्षित की गई जमीन में कब्जा करने का आरोप लगाते हुए DM को प्रार्थना पत्र दिया और कब्जा हटवाने की मांग की। साथ ही तहसील के अधिकारियो के द्वारा शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया।