अन्नपूर्णा भवन से राशन बाहर ले जाने पर हंगामा, कोटेदार को थाने ले गई पुलिस
कौशांबी। मूरतगंज ब्लॉक की ग्राम सभा काजू में रविवार सुबह करीब 10 बजे सरकारी राशन को लेकर हंगामा हो गया।
ग्रामीणों ने अन्नपूर्णा भवन से गेहूं-चावल बाहर ले जाने का आरोप लगाते हुए मौके की फोटो खींची और विरोध किया।
ग्रामीणों की सूचना पर चरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कोटेदार को थाने ले गई।
पुलिस के अनुसार, मौके पर वाहन में रखा राशन भी बरामद हुआ है। मामले की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है। विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अब सवाल है—गरीबों के हक का सरकारी राशन आखिर किसके लिए और कहां ले जाया जा रहा था? जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
📍 स्थान: ग्राम सभा काजू, ब्लॉक मूरतगंज, कौशांबी
⏰ समय: रविवार सुबह करीब 10 बजे
#कौशांबी #मूरतगंज #काजू #सरकारीराशन #कोटेदार अन्नपूर्णाभवन चरवापुलिस राशनकालाबाजारी ग्रामीणोंकाविरोध KaushambiNews @dmkaushambi @ritesh_9999__ @kaushambilive @