कौशाम्बी ब्रेकिंग न्यूज़ | कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट लेने गई महिला की पिटाई, वीडियो वायरल
सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव का मामला
कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गई महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पीड़िता का आरोप है कि सर्टिफिकेट देने को लेकर पड़ोस की महिला और उसकी मां से विवाद हुआ। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई।
पीड़िता का दावा है कि वह सात माह की गर्भवती है। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पीड़िता के अनुसार, वह कई बार पड़ोस में कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेने गई थी, लेकिन सर्टिफिकेट नहीं दिया गया। आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में उसके साथ मारपीट की गई।
मामले में पीड़िता ने सैनी थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📍 स्थान: गनपा गांव, थाना स