लूटकांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार, एक हजार रुपये बरामद
कौशांबी। चरवा पुलिस ने लूट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट के एक हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 24 जुलाई को दूल्हापुर निवासी अमन कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि सूयम रैहना गांव के मोड़ के पास दो बाइक सवार अज्ञात लोगों ने मोबाइल व बैग लूट लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।
19 सितंबर को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संजय उर्फ संजय पुत्र किशनलाल निवासी रैयादेह कटरा, थाना चरवा को अयोध्यापुरा चरवा रोड के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी में लूट के एक हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। @news24sportsofficial @kaushambilive @dmkaushambi @kaushambipolice @uppolice @cmoffice_up