UPI पर प्रस्तावित एमडीआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन, जरा सुनिए जिला अध्यक्ष गौरव पांडे की जुबानी
कौशांबी। UPI के चुनिंदा व्यापारी लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू किए जाने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में मंझनपुर स्थित कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था वापस लेने की मांग की।
जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि सरकार पहले लोगों को डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहित करती रही और अब व्यापारिक लेनदेन पर शुल्क लगाने की व्यवस्था की जा रही है। उनका कहना था कि इसका असर व्यापारियों और अंततः उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है। कांग्रेस ने सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की।
उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सरकारी स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए�