☑️मिटटी से बनीं गणेश प्रतिमाओं की ही स्थापना करें - सीईओ जिला पंचायत
☑️प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश में “माटी गणेशदृसिद्ध गणेश” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य गणेश उत्सव के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के लिए प्रेरित करना है।
☑️इसी क्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ओहरिया ने जिलेवासियों से अपील की है कि गणेश उत्सव के दौरान घर-घर मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाकर स्थापित करें। उन्होंने कहा कि मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाएं पर्यावरण के अनुकूल होती हैं और विसर्जन के बाद आसानी से जल एवं मिट्टी में मिल जाती हैं। इससे जल स्रोतों में प्रदूषण कम होता है और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#उमरिया
#umaria
4 views | Umaria, Madhya Pradesh | Sep 7, 2026