मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी द्वारा पदभार ग्रहण करते ही किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण
उज्जैन 07 सितंबर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड श्रीमती नेहा जैन द्वारा सोमवार को पदभार ग्रहण करने के उपरांत स्मार्ट सिटी के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। श्रीमती जैन ने भारत माता पार्किंग से चौबीस खंभा मार्ग सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य एवं महाकाल द्वार का स्थल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दिनांक रविवार को महाकाल द्वार के क्षतिग्रस्त होने के कारणों की तकनीकी जाँच के साथ ही महाकाल द्वार के भव्य जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही भारत माता पार्किंग से चौबीस खंभा मार्ग का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।पदभार ग्रहण के तत्काल उपरांत दौरे से श्रीमती जैन की मंशा स्पष्ट है कि निर्माण कार्यों में गति लाई जाए एवं सभी इंजीनियर प्रतिदिन साईट भ्रमण करें।निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के अधीक्षण यंत्री आर. के. जैन एवं समस्त तकनीकी टीम उपस्थित रहे।