मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट और राज्य मंत्री भगवान श्री महाकालेश्वर की राजसी सवारी में सम्मिलित हुए
उज्जैन, 07 सितंबर। सोमवार को भगवान श्री महाकालेश्वर की राजसी सवारी में मध्यप्रदेश शासन के कौशल विकास एवं रोजगार तथा उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, पंचायत और ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने भगवान श्री महाकालेश्वर की राजसी सवारी में सहभागिता की।
इसके पहले मंत्रीगण सभामंडप में भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन-अर्चन कर आरती में सम्मिलित हुए। इस दौरान महायोगी श्री दादागुरु (नर्मदा परिक्रमा यात्रा), महापौर श्री मुकेश टटवाल, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, प्रशासक श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति श्री प्रथम कौशिक और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।