सेवा संकल्प अभियान के तहत रोपे 400 पौधे
----
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान गतिविधि के क्रम में आज विजयपुर स्थित पितृ पर्वत स्थित सिद्ध बाबा की पहाड़ी पर विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत उपस्थित रहे। पौधरोपण के दौरान 400 पौधे रोपे गये।
इस अवसर पर एसडीएम श्री अभिषेक मिश्रा, पूर्व विधायक श्री बाबूलाल मेवरा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री कमलेश कुशवाह, जनपद अध्यक्ष श्री बदन सिंह रावत, सीईओ जनपद श्री पवन घुरैया, भाजपा जिला महामंत्री श्री अरविंद सिंह जादौन, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजयपुर श्री शुभम मुद्गल, जिला उपाध्यक्ष श्री परीक्षित धाकड, जिला सह कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश शर्मा, श्री कैलाश सिरोठिया, श्री भरत गर्ग, श्री श्रीधर गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। बच्चों ने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल कर रक्षा करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा गया कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पौधों को लगाना जितना आवश्यक है, उतना ही आवश्यक उनकी देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
2 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026