बल्देवगढ़: ग्राम कैलपुरा में ज़मीन विवाद को लेकर एसडीएम के निर्देश पर पहुंची राजस्व व पुलिस टीम
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत एवं थाना अंतर्गत ग्राम कैलपुरा में जमीन विवाद मामले को लेकर SDM श्रीमती भारती देवी मिश्रा के निर्देश पर मौके पर राजस्व टीम एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची।जानकारी के अनुसार पीड़िता रामकुवर लोधी के द्वारा शिकायत की गई थी।कि उसकी जमीन पर रोहित तिवारी के द्वारा अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मौके पर पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम पहुंची।