बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ तहसील में किसान ने लगाया ऊंचे दामों पर स्टांप बेचने का आरोप, कार्यवाही की मांग
बल्देवगढ़ तहसील में ऊंचे दामों पर स्टांप बेचे जाने का एक किसान के द्वारा आरोप लगाया गया।जिसमें पीड़ित भागीरथ यादव निवासी कुलगुवां द्वारा बताया गया कि बल्देवगढ़ तहसील परिसर में ₹50 के स्टांप को ₹70 में बेचा जा रहा है। साथ ही नोटरी के नाम पर ₹200 लिए जा रहे हैं।पीड़ित के पास नोटरी के लिए ₹200 न होने पर अभद्रता की और ₹160 लिए गए।पीड़ित ने कार्यवाही की मांग की।