बल्देवगढ़: धसान नदी का जल स्तर बढ़ने पर देवरदा चौकी पुलिस ने नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को दी समझाइश
देवरदा चौकी पुलिस ने धसान नदी के किनारे बसे गांवों में पहुंचकर लोगों को समझाइश दी।देवरदा चौकी पुलिस के द्वारा बताया गया कि धसान नदी किसी भी समय उफान पर आ सकती है।लगातार बारिश का दौर जारी है।नदी के पुल के दोनों ओर पुलिस के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।साथ ही नदी किनारे बसे गांवो में पहुंचकर लोगों को समझाइश दी गई की नदी से दूरी बनाए रखें।